GPMNewsछत्तीसगढ़

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश,कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में स्वापक औषधियों एवं मनःप्रभावी पदार्थों के अनधिकृत व्यवसाय पर नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस, आबकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण एवं नशामुक्ति की दिशा में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिले की सभी मदिरा दुकानों एवं मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त जब्त वाहनों को नियमानुसार राजसात करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं प्रभावी कार्रवाई करने कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जिला आबकारी अधिकारी कुसुम जोल्हे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!