छत्तीसगढ़ के जिला सेनानी होमगार्ड का वह जिला कमांडेंट आखिर कौन? बिलासपुर के कोनी और सिरगिट्टी में आलीशान हॉस्टल व व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर उठे सवाल,सरकारी सेवा में पदस्थ अधिकारी की संपत्ति, निवेश और निर्माण कार्यों की हो निष्पक्ष जांच, आखिर कहां से आ रहा इतना बड़ा निवेश?
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ में जिला सेनानी होमगार्ड के एक जिला कमांडेंट को लेकर अब कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बिलासपुर जिले के कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में आलीशान हॉस्टल एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर ये निर्माण किसके हैं, इनके पीछे किसका निवेश है और संबंधित जिला कमांडेंट की इन निर्माण कार्यों में क्या भूमिका है? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अब शासन और प्रशासन को देना चाहिए।सरकारी सेवा में पदस्थ अधिकारियों की आय, संपत्ति और निवेश को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना शासन की जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी अपनी वैध आय से संपत्ति अर्जित करता है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन जब किसी अधिकारी के नाम अथवा उससे जुड़ी संपत्तियों को लेकर सार्वजनिक स्तर पर सवाल उठते हैं, तब उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक हो जाता है।बिलासपुर के कोनी और सिरगिट्टी में बन रहे आलीशान हॉस्टल और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को लेकर भूमि स्वामित्व, निर्माण की अनुमति, निवेश के स्रोत और वास्तविक मालिकाना हक जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच जरूरी है। विशेष रूप से यह पता लगाया जाना चाहिए कि इन निर्माण कार्यों में किसी शासकीय अधिकारी की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष भागीदारी तो नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारी की आय के स्रोत और घोषित संपत्ति का भी नियमानुसार परीक्षण होना चाहिए।अब सवाल यह भी है कि क्या होमगार्ड मुख्यालय और गृह विभाग को इस पूरे मामले की जानकारी है? क्या संबंधित जिला कमांडेंट की संपत्ति और निवेश की कभी जांच हुई है? क्या कोनी और सिरगिट्टी में निर्माणाधीन परिसरों के भूमि दस्तावेजों, रजिस्ट्री, भवन अनुज्ञा और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कराई जाएगी? आखिर सरकारी सेवा में रहते हुए किसी अधिकारी से जुड़े इतने बड़े निर्माण कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों पर शासन कब संज्ञान लेगा?जिला प्रशासन बिलासपुर, गृह विभाग और होमगार्ड मुख्यालय को चाहिए कि वे इस मामले में किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष जांच कराएं। जांच में संबंधित अधिकारी का पक्ष भी लिया जाए तथा दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि छत्तीसगढ़ के जिला सेनानी होमगार्ड का वह जिला कमांडेंट आखिर कौन है, जिसके संदर्भ में बिलासपुर के कोनी और सिरगिट्टी में आलीशान हॉस्टल एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं? आखिर इन निर्माण कार्यों के पीछे वास्तविक निवेशक कौन हैं और इनका संबंधित अधिकारी से क्या संबंध है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में संज्ञान लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।



