नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ ,गौरेला पेंड्रा मरवाही (सर्वव्यापी)

ग्राम पंचायत कोडगार में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरपंच फूल कुंवर कंवर की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।समारोह में जनपद सदस्य राजमति नागेश, जिला समन्वयक मितानिन मीरा कन्नौज एवं ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही मितानिन प्रशिक्षक तेज कुंवर पैकरा एवं अंजन कुंवर पैकरा की भी सहभागिता रही।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों के योगदान को सम्मान देना एवं उनके कार्यों की सराहना करना रहा। मितानिन ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।समारोह के माध्यम से मितानिनों के सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य समन्वयकों ने मितानिनों के कार्यों के महत्व को रेखांकित किया।




