
विकास नंद/ सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को एक क्विंटल धान बेचने पर भी कृषक उन्नति योजना के तहत 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
मनोज दास ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों की पीड़ा, उनकी समस्याओं और आर्थिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार का यह निर्णय किसान हित में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले के लगभग 1 लाख 66 हजार पंजीकृत किसानों सहित छत्तीसगढ़ के 27.50 लाख से अधिक किसानों के लिए यह फैसला बेहद लाभकारी साबित होगा। भाजपा सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।




