Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

पटाखा दुकानों पर प्रशासन का औचक छापा, सुरक्षा मानकों की जांच; लापरवाही पर सुधार के निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम आस्था बोरकर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने महासमुंद नगर में संचालित विभिन्न पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में सुरक्षा इंतजामों के साथ लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आग से बचाव के उपायों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी अथवा लापरवाही पाई गई, वहां संबंधित दुकानदारों को तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखों का कारोबार निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। दुकानदार अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें तथा दुकान में आने वाले ग्राहकों और आसपास के लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

प्रशासन ने दुकानदारों को चेताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी संचालक नियमों का गंभीरता से पालन करें।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, नायब तहसीलदार हरीश ध्रुव, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!