विकास नंद/सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश की प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री साय ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान किसानों से प्राप्त रकबा संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




