
नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज जनपद पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गएअधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने सहित अनुपस्थिति दिवस को अवैतनिक करने की कार्रवाई की गई। साथ ही ई-अटेंडेंस प्रणाली का सुचारु क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर दोनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत गौरेला में तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक लेकर विकसित भारत-जी राम जी के तहत तैयार की जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।




