Newsछत्तीसगढ़

संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग में फिर प्रशासनिक बदलाव की सुगबुगाहट, आईएफएस को संचालक की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभाग के संचालक पद की जिम्मेदारी दोबारा भारतीय वन सेवा के अधिकारी विवेक आचार्य को सौंपे जाने की सुगबुगाहट मंत्रालयीन गलियारों में सुनाई दे रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक आदेश जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक, विवेक आचार्य इससे पहले भी संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे वर्ष 2020 में इस पद पर पदस्थ हुए थे। बाद में उन्हें पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी भी मिली। अगस्त 2026 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद उन्हें पर्यटन मंडल से हटाकर वन विभाग में वापस भेजा गया और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी दी गई। क्या फिर संस्कृति विभाग की कमान संभालेंगे विवेक आचार्य?यदि शासन स्तर पर चल रही चर्चाएं आदेश का रूप लेती हैं, तो विवेक आचार्य की संस्कृति विभाग में दोबारा वापसी हो सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर क्या निर्णय लेता है। फिलहाल पूरे मामले में मंत्रालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!