Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल : मनोज दास।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को मिलने वाली राशि से उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। महासमुंद भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।

मनोज दास ने कहा कि खेती-किसानी में बीज, खाद, कीटनाशक सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए किसानों को समय-समय पर धन की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिलता है।उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की आधारशिला हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाली योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं के अनुसार राशि का उपयोग करने की सुविधा मिलती है।मनोज दास ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिलने वाला आर्थिक सहयोग खेती-किसानी के कार्यों में सहायक बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!