
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेशभर के 21 निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन, रायपुर से जारी नियुक्ति आदेश क्रमांक 137/26 के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ढ़नढ़न के वरिष्ठ किसान नेता श्याम मूरत कौशिक को प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अखिलेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री श्री चरणदास महंत एवं प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की अनुमति से की गई है। प्रदेश प्रभारी मनोज नवार एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से नियुक्ति आदेश जारी हुआ है।किसानों के हित में काम करने का संकल्पनियुक्ति के बाद श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि वे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना किसानों के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि “किसान मोर, मिटान सदस्यता अभियान” को हर खेत-खलिहान तक ले जाया जाएगा और किसानों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपने कुर्मी समाज , सर्व समाज एवं क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया है, उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कुर्मी समाज एवं सर्व समाज ने जताया आभार, दी बधाई कौशिक की नियुक्ति पर मुंगेली-बिलासपुर अंचल के किसान समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कुर्मी समाज एवं छत्तीसगढ़िया सर्व के वरिष्ठजनों, युवाओं और किसान साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे समाज और अंचल के लिए गौरव की बात है।समाज के लोगों ने कहा कि कौशिक ने हमेशा किसानों, मजदूरों और सर्व समाज के हितों की आवाज बुलंद की है। इसलिए उन्हें मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे सामाजिक एवं किसान हितैषी कार्यों का सम्मान है।संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का भरोसाबधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कुर्मी समाज के पदाधिकारी, ग्राम प्रमुख एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कौशिक के प्रदेश महासचिव बनने से संगठन को गांव-गांव तक और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।उल्लेखनीय है कि श्याम मूरत कौशिक लंबे समय से किसान हितों के लिए सक्रिय हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।




