Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद में 24 सितंबर को रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती,10वीं से स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला लाइवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोडाबाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 230 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।रोजगार मेले के माध्यम से जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!