GPMNewsछत्तीसगढ़

बापू के प्रिय भजनों से गूंजा कलेक्ट्रेट, कलेक्टर विजय दयाराम ने गांधी-शास्त्री को किया नमन”‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की सुमधुर प्रस्तुति से भावपूर्ण हुआ माहौल, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

(सर्वव्यापी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा, शांति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।कलेक्टर विजय दयाराम ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन महान विभूतियों के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर जनसेवा के दायित्वों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। भजन और राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज से कलेक्ट्रेट परिसर का वातावरण भावपूर्ण हो उठा और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपिता के विचारों एवं आदर्शों से जुड़ते नजर आए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर आकांक्षा पांडे, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, सहायक आयुक्त गोपेश मनहर,जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!