Newsछत्तीसगढ़

कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के क्रियान्वयन पर 26 जुलाई को भिलाई में होगा महासम्मेलन…मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री की प्रस्तावित मौजूदगी; प्रदेशभर के कर्मचारियों से सहभागिता की अपील।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ, (सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय “मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन” का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को कला मंदिर, सिविल सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में किया जाएगा।

महासम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शासन स्तर पर संवाद स्थापित करना है।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अध्यक्षता करेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री की भी कार्यक्रम में मौजूदगी प्रस्तावित है।

संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इकाई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने बताया कि जिले से संघ का प्रतिनिधिमंडल बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होगा। प्रतिनिधिमंडल में संभागीय अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, संभागीय सचिव अजय चौधरी, जिला संयोजक संजय सोनी, जिला प्रवक्ता बलराम तिवारी, महेंद्र मिश्रा, अमिताभ चटर्जी, विनय कुमार राठौर सहित अनेक कर्मचारी और शिक्षक भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने जिले के सभी कर्मचारी अधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में, संभव हो तो सपरिवार, महासम्मेलन में शामिल होकर कर्मचारी हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!