
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
जांजगीर जिले में कन्नौजिया तेली समाज की ग्राम इकाई गठन को लेकर रविवार शाम सरखों में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन और आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से जल्द ही ग्राम सरखों इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में केदार साव, श्रवण साव, राजकुमार साहू, बृजभूषण साहू, नरेन्द्र साव, गोपाल साव, अरविन्द साव, उमेश साहू, शेष साव, चन्द्रशेखर साहू सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




