छत्तीसगढ़Newsबिलासपुर

बोड़सरा में वृक्षारोपण अभियान, 82 पौधे लगाकर की हरियाली की पहल।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

जांजगीर जिले के बोड़सरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हाथीटिकरा मार्ग पर हनुमान मंदिर से दुग्ध डेयरी तक चलाए गए वृक्षारोपण अभियान में समिति ने कुल 82 पौधे लगाया। अभियान के तहत रविवार को 30 पौधे रोपे गए। इस दौरान समिति के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

वृक्षारोपण में दिल हरण साहू, जागेश्वर प्रसाद साहू, सत्यनारायण साहू, कौशल साहू, नवधे यादव, अमित कुमार मनु, बल्लू साहू, लाल दास, रोहित कुमार यादव, संतोष दास सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

समिति ने सभी सहयोगियों के श्रमदान और योगदान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी पहल बताया।जागेश्वर प्रसाद साहू ने पीपल के पौधे, समिति को भेंटकर श्रमदान किया। वहीं, शीतल पांडे ने अपनी पुत्री प्राची पांडे के जन्मदिन के अवसर पर दो अशोक के पौधे लगवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!