Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के हर बाजार हर पंचायत तक सायबर जागरूकता का संदेश।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता अभियान 02 अक्टूबर तक चलाया गया जिसमें हर एक ग्रामीणों को सेल्फी पाईंट के माध्यम से सायबर फ्राड से जागरूक किया गया ,शहरों के थानों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के थानों में भी लोगों को सायबर अपराध से होने वाली तथ्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचायी गई है । यहाँ तक के सावन पर्व में जूनापारा चौकी के द्वारा बेलपान से रतनपुर जाने हजारों बोलबम श्रद्धालुओं और कावड़ियों को भी सायबर रक्षा सूत्र पहनाकर सायबर जागरूकता का संदेश दिया गया, पालेश्वर महादेव मंदिर एवं धूंधी मंदिर, एवं विजयपुर मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को एवं साप्ताहिक बाजार में आने वाले हर एक लोगों तक सायबर जागरूकता का अभियान चलाकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा दिये गए संदेश को जन जन तक पहुँचाया गया है। जिससे लोगों को सायबर ठगों से बचाया जा सके साथ ही रक्षा बंधन पर्व में भी राखी विथ खाकी के तहत सायबर राखी एवं सायबर रक्षा सूत्र बांधकर सैकड़ों लोगों को सायबर जागरूकता लाने का एवं जिला पुलिस बल द्वारा स्कूल स्कूल जाकर सायबर जागरूकता लाने का सार्थक प्रयास किया गया है। जिससे पूरे बिलासपुर जिला में लाखों लोग सायबर के माध्यम से ठगी होने से बचने के प्रति जागरूक हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!