Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद, युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ खेलों के माध्यम से सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर विनय कुमार लहंगे उपस्थित रहे। इस अवसर पर बसना एसडीएम हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार नितिन ठाकुर, महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र साव, सांसद प्रतिनिधि नवीन साव, विधायक प्रतिनिधि महित पटेल, प्रोफेसर विजय एवं माय भारत प्रभारी अभिषेक दास सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। संवाद के माध्यम से युवाओं को खेल, युवा शक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली।कार्यक्रम के बाद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने विद्यार्थियों से खेलो इंडिया संवाद और खेलों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से विद्यार्थियों के विचार एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।कार्यक्रम में खेलो इंडिया क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साथ ही युवाओं को माय भारत से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर नए वालंटियर्स का पंजीयन कराया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन महासमुंद एवं माय भारत युवा कार्यक्रम द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!