Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को विकासखंडवार शिविर, 26 शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा सीधा लाभ।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत महासमुंद जिले के सभी पांच विकासखंडों में कुल 20 विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं, मांगों और आवेदनों का मौके पर निराकरण करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को शिविरों में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की 26 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी आम नागरिकों को दी जाएगी।

अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में 20 से 25 गांवों का क्लस्टर बनाकर 1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इन गांवों में लगेंगे शिविर

1 अक्टूबर को महासमुंद विकासखंड के बिरकोनी, बागबाहरा के खल्लारी, पिथौरा के जगदीशपुर, बसना के भंवरपुर तथा सरायपाली के भोथलडीह में शिविर आयोजित होगा।

3 अक्टूबर को महासमुंद के कोसरंगी, बागबाहरा के खुर्सीडबरी, पिथौरा के सांकरा, बसना के भूकेल तथा सरायपाली के केंदुआ में शिविर लगेगा।

5 अक्टूबर को महासमुंद के तोरला, बागबाहरा के कसेकेरा, पिथौरा के भोकुलडीह, बसना के बिछिया-एस तथा सरायपाली के बलोदा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह 6 अक्टूबर को महासमुंद के ढांक, बागबाहरा के बिंद्रावन, पिथौरा के भुरकोनी, बसना के बिछिया-पीओ तथा सरायपाली के तोषगांव में शिविर लगाया जाएगा।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदनों से संबंधित जानकारी दें और सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!