
विकास नंद/सर्वव्यापी
मानव सेवा और समाजहित के लिए समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने मरणोपरांत अपना देहदान करने का संकल्प लिया है। ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत लिए गए इस संकल्प को लेकर रक्तदान महादान कार्यक्रम में उनकी पहल की सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. सुनीता सिंह को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर देहदान जैसे पुनीत संकल्प को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।देहदान का यह संकल्प चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और भावी पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। डॉ. गौरव सिंह और डॉ. सुनीता सिंह की इस पहल को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना व्यक्त की तथा इसे समाज में मानव सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।




