Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

राम सिंह ठाकुर को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में मूल निवासी संघ 29 को एसपी कार्यालय बिलासपुर का घेराव करेगा!

बिलासपुर,भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

बिलासपुर में हुए दो पक्षों में हिंसात्मक घटना के बाद एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान की गिरफ्तारी कब की हो चुकी है लेकिन दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी घटना को लगभग 01 माह होने जा रहा है मगर बिलासपुर पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक नहीं की जा सकी है। जबकि मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर द्वारा पहले कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन देकर फिर 11 सितंबर को sp बिलासपुर को लिखित में ज्ञापन देकर मांग किया गया कि एक सप्ताह के भीतर राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर एसपी कार्यालय बिलासपुर का घेराव किया जाएगा लेकिन 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है इसलिए मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगमी 29 सितंबर 26 को मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर द्वारा भारी लोगो की संख्या में शामिल होकर एसपी कार्यालय बिलासपुर का घेराव कर राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग किया जाएगा। मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर ने कहा है कि घटना के बाद जिला कलेक्टर एवं एस पी बिलासपुर द्वारा शांति सौहार्द्र कौमी एकता भाईचारा अमन चैन बनाए रखने रैली निकाली गई जिसमें मूल निवासी संघ के सदस्य सहित पूरे बिलासपुर के अमन चैन पसंद सभी धर्म जाति संप्रदाय के लोग शामिल हुए लेकिन उसके बाद एक पक्ष के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भारी तत्परता दिखाते हुए जुलूस निकाल कर गिरफ्तार किया गया जिसका भी मूल निवासी संघ ने स्वागत किया कलेक्टर एसपी को धन्यवाद आभार व्यक्त किया लेकिन दूसरे पक्ष के आरोपी राम सिंह ठाकुर को गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन कोई तत्परता नहीं दिखा रही है। जिससे शंका होती है कि इस आरोपी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है तभी इसकी गिरफ्तारी घटना के महीना बाद भी नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई शांति सौहार्द्र रैली में छग प्रदेश में जिसकी सरकार है उसी पार्टी के सांसद विधायक महापौर जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख नेता लोग शामिल ही नहीं हुए थे। इससे भी शंका होती है कि बीजेपी सरकार वालों को अपने ही कलेक्टर एसपी द्वारा निकाली गई शांति रैली में शामिल नहीं हुए अतः इन्हें शांति सौहार्द्र पसंद नहीं है और मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। जिसका मूल निवासी संघ कड़ा विरोध करता है और करता रहेगा। मूल निवासी संघ भारत के छग प्रदेश अध्यक्ष एड अमर जीत पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक एवं बिलासपुर जिलाध्यक्ष डा रघु साहू ने बिलासपुर जिला के सभी अमन चैन शांति सौहार्द्र कौमी एकता भाईचारा पसंद नागरिको से अपील किया है कि 29 सितंबर 26 को बिलासपुर एस पी कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!