
विकास नंद /सर्वव्यापी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग ने कीटनाशकों के भंडारण और विक्रय में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित मेसर्स बालाजी कृषि केन्द्र में बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के विभिन्न कंपनियों के कीटनाशक उत्पाद भंडारित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही संबंधित 34 कीटनाशक कंपनियों को भी नोटिस जारी कर 2 सितंबर 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को राज्य एवं जिला स्तरीय संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मेसर्स बालाजी कृषि केन्द्र, नवागढ़ के निरीक्षण के बाद की गई है। निरीक्षण के दौरान कीटनाशकों के भंडारण में नियमों का पालन नहीं पाया गया। कृषि विभाग ने यह कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम, 1968 तथा कीटनाशी नियम, 1971 के प्रावधानों के उल्लंघन के आधार पर की है।
इन कंपनियों को जारी हुआ नोटिस
नोटिस प्राप्त करने वाली कंपनियों में रायपुर स्थित मेसर्स पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री वासु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, मेसर्स आईपीएल ओवरसीज, गणेश ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स कॉर्टेवा एग्रीसाइंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में ई.आई. डुपोंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), मानव वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बीएएसएफ इंडिया लिमिटेड, गायत्री इंसेक्टिसाइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बायरा क्रॉप साइंस लिमिटेड तथा मेसर्स स्वाल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और कृष्णा केयर शामिल हैं।इसके अलावा मेसर्स सिनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वासु लॉजिस्टिक लिमिटेड, मेसर्स रालिस इंडिया लिमिटेड, आशा एंटरप्राइजेज, मेसर्स अतुल लिमिटेड, मेसर्स धर्माज क्रॉप गार्ड लिमिटेड, मेसर्स एमबीएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सेफेक्स केमिकल्स इंडिया लिमिटेड, दिनेश एग्रो, मेसर्स इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, मेसर्स नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मेसर्स अनु प्रोडक्ट्स लिमिटेड, मेसर्स जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स इंडो स्विस केमिकल्स लिमिटेड, मेसर्स क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड तथा एस.एल. लॉजिस्टिक्स कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है।इसी क्रम में मेसर्स मेधनी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विलोवुड केमिकल्स लिमिटेड, मेसर्स निचिनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.बी., मेसर्स केमिनोवा इंडिया लिमिटेड, मेसर्स श्रीराम बायोकैम कॉर्पोरेशन, गणेश ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स जय सी लाइफ साइंसेज, मेसर्स भगवती ओवरसीज, मेसर्स सरस्वती एग्रो केमिकल्स (इंडिया) प्राइवेट, मेसर्स जीवाग्रो लिमिटेड, श्री वासु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, मेसर्स एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मेसर्स आईपीएल बायोलॉजिकल लिमिटेड तथा मेसर्स ब्लू चिप मार्केटिंग कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है।नोटिस पाने वालों में बिलासपुर स्थित मेसर्स आलोक एग्रो केमिकल्स, राजनांदगांव स्थित मेसर्स खंडेलवाल पेस्टिसाइड्स प्राइवेट लिमिटेड और तेलंगाना स्थित मेसर्स श्रीकर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने पर जोरकृषि विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रदेश में कीटनाशकों के भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था में नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित कंपनियों और प्रतिष्ठानों से जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




