Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

मंच से सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दी बड़ी जानकारी, रायपुर–संबलपुर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा,गौड़भग्गा–मानेश्वर के बीच बाईपास रेल लाइन के सर्वे के लिए ₹6 करोड़ 75 लाख स्वीकृत।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद रूपकुमारी चौधरी ने क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रायपुर से संबलपुर के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन को लेकर पूर्व में किए गए सर्वे के बाद अब रेलवे स्तर पर प्रस्ताव में कुछ संशोधन करते हुए गौड़भग्गा से मानेश्वर के बीच बाईपास रेल लाइन निर्माण का सुझाव दिया गया है। इसके लिए रेलवे द्वारा लगभग 6 करोड़ 75 लाख रुपए का अतिरिक्त बजट सर्वे कार्य के लिए स्वीकृत किया गया है।

सांसद चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन को वाई-कनेक्शन (Y Connection) के रूप में विकसित किए जाने का सुझाव है। यह प्रस्ताव मुख्य रूप से संबलपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ते रेल यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बाईपास रेल लाइन बनने से रेल यातायात को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उन्होंने कहा कि रायपुर–संबलपुर के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी क्षेत्र के विकास और आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्व प्रस्तावित मार्ग के सर्वे के बाद रेलवे की बैठक में नए विकल्प पर विचार किया गया, जिसके तहत गौड़भग्गा–मानेश्वर के बीच बाईपास रेल लाइन के लिए अतिरिक्त सर्वे कराया जाएगा।

सरायपाली में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की रेल सुविधाओं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्तावित रेल लाइन के स्वरूप और आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

गौड़भग्गा–मानेश्वर के बीच प्रस्तावित वाई-कनेक्शन को संबलपुर क्षेत्र में बढ़ते रेल यातायात के दबाव को कम करने तथा रायपुर–संबलपुर रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!