Newsछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में रक्तदान का महाकुंभ, 3 हजार से अधिक लोगों ने किया रक्तदान,करीब 1100 महिलाओं की भागीदारी बनी खास उपलब्धि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन।

विकास नंद/सर्वव्यापी

राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन के तहत आयोजित ‘रक्तदान महादान महाकुंभ’ में 3 हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। आयोजन में करीब 1100 महिलाओं और 2 हजार पुरुषों ने रक्तदान किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी को आयोजन की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोग इस महाअभियान का हिस्सा बने।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन

आयोजकों के अनुसार, रायपुर में आयोजित रक्तदान महादान महाकुंभ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि को आयोजन की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए लोगों को ऐसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ने का संदेश दिया।

अंगदान और देहदान के लिए भी किया प्रेरित

रक्तदान के साथ सम्मेलन में लोगों को अंगदान और देहदान के लिए भी प्रेरित किया गया। आयोजन के दौरान 31 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इनमें अनुज शर्मा भी शामिल हैं।रक्तदान, अंगदान और देहदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह महाअभियान सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!