Newsछत्तीसगढ़

आलोचना, शिकायत और दोषारोपण की राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक बदलाव के लिए काम करें कार्यकर्ता : जसबीर।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

अकलतरा में आयोजित दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला ने कार्यकर्ताओं को राजनीति और सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण मंत्र देते हुए कहा कि हमें तीन ‘C’ से बचना है—Criticize (निंदा करना), Complain (शिकायत करना) और Condemn (दोषारोपण करना)।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी परिस्थितियां हैं, उनकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं लेनी होगी। दूसरों को दोष देने या केवल आलोचना करने के बजाय हमें यह सोचना होगा कि वर्तमान परिस्थितियों को बदलने के लिए हम कौन से सकारात्मक कदम उठा सकते हैं और उन पर अमल करना होगा।चावला ने एक प्रेरक उदाहरण देते हुए कहा कि हममें से अधिकांश लोग किसान परिवारों से आते हैं। किसान धरती मां को कुछ दाने देता है, लेकिन धरती मां उन दानों के बदले कई गुना अधिक उपज लौटाती है। हम उसी धरती मां की संतान हैं, जो हमेशा देने का भाव रखती है। इसलिए हमें भी समाज को कुछ देने वाला बनना चाहिए। समाज में सकारात्मक विचार, सहयोग और रचनात्मक कार्यों का योगदान देना चाहिए। वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब हम स्वयं बदलाव के वाहक बनेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की पारंपरिक राजनीति से आम जनता परेशान हो चुकी है। आज आम आदमी के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करने की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित न रहकर किसानों, बेरोजगारों और युवाओं की आवाज बनना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, रचनात्मक पहल और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ आगे आएं तथा अपने कार्यों से जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का प्रयास करें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बघेल, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला, जांजगीर लोकसभा प्रभारी ललित बघेल, लोकसभा अध्यक्ष परमेश्वर सांडे, लोकसभा महासचिव राजेश पुरी गोस्वामी, लोकसभा उपाध्यक्ष परदेशी कश्यप एवं रामकृष्ण कश्यप, जिला अध्यक्ष डॉ. हेमंत कश्यप, सक्ती जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू , जिला महासचिव विनय गुप्ता, विधानसभा प्रभारी प्रेम पांडेय, रवि यादव, वरिष्ठ नेता द्वय डॉ. चैतराम देव खटकर एवं रामगोपाल गौरहा, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, दुजराम कुर्रे, भागवत कश्यप, छवि प्रधान, दिलीप सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष दुजराम कश्यप, कृष्णा पटेल, अजय कश्यप, गणेश बिंद, ओमप्रकाश टंडन, अभय रात्रे, मोहम्मद सिराज, ब्लॉक संगठन मंत्री दिलेश बंजारे, इंद्रा पाटले, गणपत महिलांगे, विकास कुर्रे, रामदयाल तुर्काने, ब्लॉक सचिव राकेश साहू एवं भोला यादव।अतिथि एवं वक्ता के रूप में: आनंद मिश्रा जी एवं बौद्धिक वक्ता जितेंद्र पांडेय जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिले के भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!