Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गठित की जिला स्तरीय टास्क फोर्स…17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में चलेगा राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान।

विकास नंद/सर्वव्यापी

राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान जिले में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की कार्ययोजना तैयार करने, सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है।गठित समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद महासमुन्द को सदस्य बनाया गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा गठित यह टास्क फोर्स अभियान की गतिविधियों की योजना बनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जिलेभर में सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!