
विकास नंद/ सर्वव्यापी

दीपावली के अवसर पर भाजपा नेता द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा किया गया एक वीडियो राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगे पटाखे को जलाते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ‘आएगा तो मोदी ही…’ का संदेश भी जोड़ा गया है।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पटाखे पर प्रदर्शित है, जिसे राहुल गांधी की छवि के माध्यम से जलाते हुए दिखाया गया है। ऐसे में राजनीतिक व्यंग्य के इस अंदाज पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करने का तरीका है या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में उनकी तस्वीर को पटाखे पर लगाकर अनावश्यक विवाद को आमंत्रण देना?
भाजपा नेता का यह स्टेटस जहां राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है, वहीं इसने एक गंभीर सवाल भी खड़ा किया है कि राजनीतिक विचारधाराओं के बीच प्रतिस्पर्धा में क्या संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के सम्मान और मर्यादा का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए?




