Newsछत्तीसगढ़

दीपावली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को सौगात, महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत, 1 नवंबर से मिलेगा लाभ।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद प्रदेश में महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। बढ़ी हुई दर 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों, यानी कुल करीब 5 लाख 35 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।दीपावली से पहले लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनरों की आय में वृद्धि होगी। बढ़ती महंगाई के बीच महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!