Newsछत्तीसगढ़

स्लम बस्तियों में पहुँची सेहत की सौगात, ‘डॉक्टर आपके द्वार’ से मिल रहा इलाज।

रामनारायण यादव,करगीरोड/कोटा(सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएँ अब अस्पतालों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंदों के द्वार तक पहुँच रही हैं। ‘डॉक्टर आपके द्वार’ की अवधारणा के साथ संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट एम एम यू शहरी स्लम एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके ही क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही है।योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में एम बी बी एस डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्स, प्रशिक्षित फार्मासिस्ट एवं अनुभवी लैब तकनीशियन की टीम तैनात रहती है। यह टीम स्लम एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुँचकर मरीजों की स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक लैब टेस्ट तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण करती है। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर अस्पताल या निजी क्लीनिक तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।*बिलासपुर में लाखों लोगों को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ*मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बिलासपुर जिले में अब तक लगभग 6.95 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। वहीं करीब 6.50 लाख लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की जा चुकी हैं। इसके अलावा लगभग 1.50 लाख लैब जाँच भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से की जा चुकी हैं।ये आँकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि मोबाइल मेडिकल यूनिट शहरी जरूरतमंद आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खासकर उन लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है, जिन्हें आर्थिक स्थिति, समय की कमी या दूरी के कारण अस्पताल तक पहुँचने में कठिनाई होती है।*मौके पर जाँच, मौके पर उपचार*मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य बीमारियों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एनीमिया, थायरॉइड सहित 41 प्रकार के विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की आवश्यकतानुसार लैब जाँच की जाती है। और चिकित्सक मरीजों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श देते हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं।*प्रशिक्षित टीम के साथ पहुँचती है एम एम यू*मोबाइल मेडिकल यूनिट की खासियत यह है कि इसमें केवल दवाइयाँ ही नहीं, बल्कि एम बी बी एस डॉक्टर से चिकित्सकीय परामर्श, प्रशिक्षित नर्स से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ, प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से दवा वितरण और अनुभवी लैब तकनीशियन द्वारा आवश्यक जाँच की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है। इससे मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम हो रही है।*महिलाओं, बुजुर्गों और श्रमिकों को विशेष लाभ*योजना का लाभ महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष रूप से मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाएँ घर के नजदीक उपलब्ध होने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बच रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत साबित हो रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी अस्पताल या निजी क्लीनिक जाना पड़ता था। अब ‘डॉक्टर आपके द्वार’ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वयं उनके क्षेत्र में पहुँच रही है, जिससे समय पर जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयाँ मिल रही हैं।*स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हो रही लगातार मजबूत*मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट के नियमित संचालन से स्लम एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच लगातार मजबूत हो रही है। योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आम नागरिक के और करीब लाना तथा समय पर जाँच एवं उपचार सुनिश्चित करना है।*जिला समन्वयक ने कहा—कोई भी जरूरतमंद स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे*जिला समन्वयक विकास दास मानिकपुरी ने बताया, “मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, जिन्हें अस्पताल तक पहुँचने में कठिनाई होती है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से एम बी बी एस डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्स, प्रशिक्षित फार्मासिस्ट एवं अनुभवी लैब तकनीशियन की टीम लगातार जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही है। बिलासपुर जिले में अब तक करीब 6.95 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6.50 लाख लोगों को निःशुल्क दवा वितरण और लगभग 1.50 लाख लैब जाँच होना इस योजना की व्यापक पहुँच को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। ‘डॉक्टर आगे, तुहर द्वार’ की भावना के साथ एम एम यू लगातार जनता के बीच पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!