छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

जनसरोकारों की पत्रकारिता के पर्याय बने शंकर

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा शहर के वरिष्ठ युवा पत्रकार शंकर सोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले शंकर सोनी ने पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भागीदारी से अलग पहचान बनाई है।
शंकर सोनी लंबे समय से आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी खबरों में जनहित, सामाजिक सरोकार और प्रशासनिक जवाबदेही को विशेष स्थान मिलता है। यही कारण है कि उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय पहचान स्थापित की है।
वर्तमान में वे ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ के भाटापारा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस भूमिका में वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिली है।
पत्रकारिता के अतिरिक्त शंकर सोनी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें पत्रकारों के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी सम्मान दिलाया है।
शंकर सोनी के जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों और उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा देते रहेंगे। सर्वव्यापी परिवार की ओर से भी युवा पत्रकार भाई शंकर सोनी को जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button