विकास नंद/सर्वव्यापी

multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 5767168;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;
आयुर्वेद चिकित्सक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. शिवनारायण द्विवेदी ने बसना एवं सरायपाली प्रवास के दौरान आयुर्वेद चिकित्सकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उनके साथ डॉ. आशीष द्विवेदी भी मौजूद रहे।सरायपाली स्थित होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लिया।
बैठक में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान के लिए आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि डॉ. शिवनारायण द्विवेदी आयुर्वेद संभाग से आयुर्वेद बोर्ड सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उपस्थित चिकित्सकों ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में डॉ. दीपक, डॉ. तिवारी, डॉ. शिवाजी साहू, डॉ. नीलांबर, डॉ. देवता, डॉ. अमित, डॉ. लोकेश, डॉ. प्रवीण साहू, डॉ. अश्विनी, डॉ. खेमराज, डॉ. अनुराग, डॉ. प्रवीण, डॉ. कृष्णा, डॉ. देवकांत, डॉ. जयराम तथा डॉ. गुलाब सहित अनेक आयुर्वेद चिकित्सक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि आयुर्वेद के क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी डॉ. शिवनारायण द्विवेदी को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया है। बैठक का समापन आयुर्वेद चिकित्सा के विकास और जनहित में इसके व्यापक विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।




