
विकास नंद/सर्वव्यापी
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिस को आर्थिक सहायता अनुदान स्वीकृत किया है।जारी आदेश के अनुसार, बागबाहरा विकासखंड के ग्राम देवरी निवासी रूखमणी निषाद की सर्पदंश से मृत्यु होने के बाद उनके पिता प्रेमलाल निषाद को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रदान की जाती है।



