Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

राष्ट्रीय एकता दिवस पर महासमुंद पुलिस ने लगाई एकता दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया राष्ट्रीय अखंडता का संदेश

विकास नंद/ सर्वव्यापी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महासमुंद पुलिस ने एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। 31 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

एकता दौड़ का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद से हुआ। यहां से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांग्रेस चौक, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड एवं विठोबा टॉकीज पहुंचे। इसके बाद वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर दौड़ का समापन किया गया।कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप, निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर, निरीक्षक उमेश वर्मा, उप निरीक्षक बालमुकुंद साहू, प्रशिक्षु सूबेदार ईश्वर साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस आयोजन के माध्यम से महासमुंद पुलिस ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान एवं उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को याद किया गया।एकता दौड़ ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की मजबूती केवल सीमाओं की सुरक्षा से नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच एकता, सद्भाव और परस्पर विश्वास से भी सुनिश्चित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!