
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बलौदा के ग्राम डोंगरी में ग्राम इकाई डोंगरी-रसौंटा कन्नौजिया तेली समाज की चौथी बैठक रविवार को बाला जयंती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिले में निवासरत कन्नौजिया तेली समाज के सगा बंधुओं की मासिक कार्यकारिणी बैठक 27 सितंबर को डोंगरी में आयोजित की जाएगी।बैठक में आगामी सामूहिक विवाह के लिए आयोजन समिति एवं वर-वधू पंजीयन, अंत्येष्टि काठी कार्यक्रम में कफन-दफन हेतु कपड़े की व्यवस्था, सामाजिक ग्रुपों के संचालन, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के गठन तथा परिवार परामर्श समिति के माध्यम से काउंसलिंग शिविर आयोजित करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अन्य महत्वपूर्ण सुझाव बैठक से पूर्व महासचिव सुरेश साहू को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।




