Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

रबी सीजन में धान की फसल और भूजल संरक्षण संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी,एसडीएम बिलासपुर ने किया खंडन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

विभिन्न माध्यमों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलासपुर के कार्यालय से जारी बताकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र में ग्राम लगरा निवासी श्री दुर्गा पटेल को रबी सीजन में धान की फसल नहीं लगाने तथा भूजल संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए जाने का उल्लेख है।

बिलासपुर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं किया गया है। पत्र में किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। शासन स्तर से रबी सीजन में धान की फसल लगाने या भूजल संरक्षण के संबंध में किसी किसान के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। एसडीएम ने प्रसारित पत्र को पूर्णतः फर्जी बताते हुए उसका खंडन किया है। आम जनता से अपील की है कि ऐसे अप्रमाणित पत्रों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!