
विकास नंद/ सर्वव्यापी
जेल से रिहा होने के बाद JCP सुप्रीमो अमित बघेल का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर और स्वागत मार्ग पर एकत्र हो गए। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच अमित बघेल का भव्य अभिनंदन किया गया।समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने अमित बघेल के समर्थन में नारे भी लगाए।
रिहाई के बाद अमित बघेल ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वे आगे भी जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे।
उन्होंने सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
रिहाई के बाद अमित बघेल के राजनीतिक भविष्य और आगामी गतिविधियों को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।



