Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के ‘लालू यादव’ कल्याण बांधी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर.

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। मसानगंज निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण बांधी का आज निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों, शुभचिंतकों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।कल्याण बांधी की पहचान केवल एक वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में ही नहीं थी, बल्कि उनकी एक ऐसी खासियत भी थी, जिसके कारण वे राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में हमेशा अलग नजर आते थे। उनकी शक्ल-सूरत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से इतनी मिलती-जुलती थी कि उन्हें देखने वाले कई लोग पहली नजर में चौंक जाते थे। यही वजह थी कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेता उन्हें स्नेह और मजाकिया अंदाज में ‘छत्तीसगढ़ का लालू प्रसाद यादव’ कहकर पुकारते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!