Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

प्रमोद सागर ने चकरदा को दी विकास की सौगात, सी.सी. रोड का किया लोकार्पण।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरदा में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से निर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में भाजपा केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, अजीत पटेल, दिलीप पटेल, मोहन पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमोद सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और सी.सी. रोड जैसे निर्माण कार्य गांवों के विकास की मजबूत नींव हैं।उन्होंने कहा कि चकरदा में निर्मित यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रमोद सागर ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों के संरक्षण, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही गांवों का सतत और सर्वांगीण विकास संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!