Newsछत्तीसगढ़

अखण्ड दीप एवं माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं सरला कोसरिया, अमित शाह, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ दीप महायज्ञ।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखण्ड दीप एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी समारोह में आयोजित भव्य दीप महायज्ञ में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया सम्मिलित हुईं। आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संदेश से ओतप्रोत इस भव्य आयोजन में देश की कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहभागिता कर अखण्ड दीप एवं माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी समारोह के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।इस अवसर पर आयोजित दीप महायज्ञ ने आध्यात्मिक ऊर्जा, सद्भावना, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की। समारोह में युगऋषि के विचारों, आध्यात्मिक चेतना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।सरला कोसरिया की इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरवपूर्ण रही। शताब्दी समारोह ने आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!