Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 30 आवेदन प्राप्त।

विकास नंद /सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में बेलसोंडा निवासी दिव्यांग कु. उमेश्वरी, पिता खेलावन सतनामी ने पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग की। नेत्रहीन होने के कारण उन्हें अध्ययन में कठिनाई हो रही है। कलेक्टर लंगेह ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम कांपा निवासी उमेश कुमार तारक ने एग्रीस्टेक पंजीयन, ग्राम कनेकेरा की रमशीला बाई ने मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम सकरी के पंचराम मानिकपुरी ने पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी बेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ करने तथा ग्राम गढ़सिवनी के तोषण लाल साहू सहित ग्राम अखराभाठा के राम सिंग, बसंती बाई, बोधिराम, संतराम एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने काबिज भूमि का पट्टा प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।महासमुंद शहर के अयोध्या नगर के नागरिकों ने वार्ड की बंद नाली को पुनः चालू कराने की मांग रखी।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!