Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

नियमित टीकाकरण सत्रों का जिला स्तरीय निरीक्षण, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिला तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने नियमित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, हेल्थ एजुकेटर सह जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, बीपीएम जयकांत विश्वकर्मा एवं सेक्टर सुपरवाइजर की संयुक्त टीम ने ग्राम मेमरा एवं ग्राम राजा सेवैया खुर्द में आयोजित रूटीन इम्यूनाइजेशन सत्र स्थलों का भ्रमण किया।

टीम ने टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं, लाभार्थियों के पंजीयन, टीकाकरण रिकॉर्ड, वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव (कोल्ड चेन), एईएफआई प्रबंधन, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा सत्र संचालन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम, सीएचओ, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

डॉ. अरविंद गुप्ता ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिला का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ा जाए। उन्होंने समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए सतत जनसंपर्क गतिविधियां संचालित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!