
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
माता लक्ष्मी जी की पांच दिवसीय पूजा अर्चना हेतु बाबा कुटिया श्री हनुमान मंदिर मरहीकापा, कोरीपारा, करगीखुर्द, कोटा में चार अक्टूबर धनतेरस के दिन *मंदिर के बालिका समिति* के द्वारा स्थापना की गई। प्रतिदिन विधिवत पूजा अर्चना करते हुए 10 नवंबर 2026 को हवन का कार्यक्रम रखा गया है। दिनांक 11 नवंबर को कन्या भोज भंडारा के साथ माता महालक्ष्मी जी का विसर्जन किया जाएगा। ज्ञात हो कि 2024 से प्रतिवर्ष श्रद्धेय संत श्री रामदास जी महाराज के संरक्षण में मंदिर के कन्याओं की समिति के द्वारा स्थापना कर पूजन अर्चन किया जाता है। पंडित अमित शर्मा (श्रीधाम वृंदावन) वाले जो कि बाबा कुटिया में नियमित रूप से पूजा अर्चना करते हैं। उनके द्वारा इस अवधि में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। माता महालक्ष्मी जी के स्थापना एवं पूजन अर्चन में बाबा कुटिया के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा दर्शन एवं पूजन लाभ भारी संख्या में आकर लिया गया। बाबा कुटिया हनुमान मंदिर के पुजारी, संरक्षक एवं श्रद्धेय गुरुजी रामदास जी महाराज ने बताया कि यहां पिछले तीन वर्षों से लगातार स्थापना की जा रही है। श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर में आकर उनका दर्शन और पूजन किया गया। कल कन्या भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।




