
विकास नंद/सर्वव्यापी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल का सुबह 8:58 बजे समारोह स्थल पर आगमन हुआ। मंच पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




