Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

दीपावली पर साइबर सुरक्षा का संदेश लेकर आई आर्यन फिल्म की विशेष प्रस्तुति ‘रोशनी का त्यौहार’आईजी,कलेक्टर एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया साइबर जागरूकता फिल्म के पोस्टर का विमोचन, मिठाई के साथ डिजिटल सुरक्षा का संदेश भी पहुंचाएगी फिल्म।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

दीपावली का पर्व रोशनी, खुशियों और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसी उत्सव के बीच आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अनूठी पहल आर्यन फिल्म द्वारा की गई है। दीपावली के विशेष अवसर पर आर्यन फिल्म ने साइबर जागरूकता पर आधारित अपनी विशेष प्रस्तुति ‘रोशनी का त्यौहार’ तैयार की है। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।इस विशेष साइबर जागरूकता फिल्म के पोस्टर का संयुक्त रूप से आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह, ने विमोचन किया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. एल.सी. मढ़ारिया, एंजेल चौकसे, महेन्द्र सूर्यवंशी सहित अन्य कलाकार शामिल थे।फिल्म के माध्यम से दीपावली के दौरान होने वाली विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी के तरीकों को उजागर किया गया है। इसमें फर्जी गिफ्ट ऑफर, OTP फ्रॉड, UPI स्कैम, अनजान लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे मामलों के प्रति लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया है। फिल्म में बताया गया है कि त्योहारों के दौरान आकर्षक ऑफर, इनाम और उपहार के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण अथवा OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।फिल्म के निर्देशक एवं आर्यन फिल्म के संचालक रामानंद तिवारी ने बताया कि इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से समाज को एक जरूरी संदेश देना है। दीपावली पर लोग एक-दूसरे का मुंह मिठाई से मीठा करते हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर जागरूकता का उजाला भी हर घर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां साइबर ठगी के कारण फीकी न पड़ें, इसके लिए नागरिकों का जागरूक और सतर्क होना बेहद जरूरी है।फिल्म में एंजेल चौकसे (मिसेस अल्लूरी 2026), उमा शंकर पाण्डेय एवं महेन्द्र सूर्यवंशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, महेश स्वीट्स, बिलासपुर ने लोकेशन पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया है।इस जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को यह महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।आर्यन फिल्म की यह पहल दीपावली के पारंपरिक उल्लास के साथ आधुनिक डिजिटल सुरक्षा की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।फिल्म का संदेश भी बेहद सार्थक है—“मिठाई से मुंह मीठा करेंगे, साइबर जागरूकता से हर घर सुरक्षित करेंगे।”इस दीपावली खुशियां बांटने के साथ अपनों को साइबर जागरूकता की रोशनी से सुरक्षित बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!