Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, 1लाख 17 हजार से अधिक आवास पूर्ण, प्रदेश में महासमुंद जिला बना अव्वल।

विकास नंद /सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत महासमुंद जिले में ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले में आवास पूर्णता के कार्य को गति मिली है और महासमुंद जिला प्रदेश में आवास पूर्णता के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।वित्तीय वर्ष 2016 से 2026 तक जिले में 1,32,776 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 1,32,562 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1,17,866 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस तरह स्वीकृत आवासों में करीब 89 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार अब अपने स्वयं के पक्के और सुरक्षित घर में रह रहे हैं।महासमुंद विकासखंड के ग्राम तुरेंगा की आवास हितग्राही देवकी कमार का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पूरा हुआ। अब उन्हें कच्चे मकान में बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। इसी तरह ग्राम खैरा की हितग्राही हेमीन सतनामी ने बताया कि पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली है। उन्होंने नए घर को अपने परिवार के भविष्य का मजबूत आधार बताया।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी आवास निर्माण की उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बागबाहरा में 21,190, बसना में 21,428, महासमुंद में 20,755, पिथौरा में 28,242 तथा सरायपाली में 26,251 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इन आवासों में हितग्राही परिवार सुरक्षित वातावरण में अपने सपनों का घर बसा रहे हैं।

जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायतों तथा मैदानी अमले द्वारा आवास निर्माण की निरंतर समीक्षा और हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए जाने से योजना की प्रगति को गति मिली है। निर्माण प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के निराकरण और आवास पूर्णता पर लगातार निगरानी से बड़ी संख्या में आवास समय पर पूर्ण किए जा रहे हैं।पक्का आवास ग्रामीण परिवारों के लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रहा है। इससे परिवारों को बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिलने के साथ स्वच्छता, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ाव को भी बढ़ावा मिल रहा है।वर्षों से कच्चे मकानों में जीवन बिताने वाले परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला पक्का घर उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत साबित हो रहा है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!