विकास नंद सर्वव्यापी

भाजपा मंडल सरायपाली के तत्वावधान में नई मंडी परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने तथा समाज को जागरूक करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेज, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, सोसायटी अध्यक्ष अनंत पटेल, प्रसन्न प्रधान, विदित धनानिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, पार्षद गंगाराम पटेल, रोहित प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव जायसवाल, जिप्पी मांझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।




