Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

केंजुआ धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का आगाज, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास और जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर ने किया शुभारंभ।

विकास नंद /सर्वव्यापी

शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत केंजुआ धान उपार्जन केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास एवं जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष महेंद्र सिंग,मंडल महामंत्री विदित धनानिया,पुरुषोत्तम नायक ,नकुल चौहान और समिति प्रबंधक, अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहें।

जनप्रतिनिधियों ने किसानों से मुलाकात कर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। किसानों से उनकी समस्याओं, उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा धान विक्रय के दौरान आने वाली परेशानियों की जानकारी ली।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और धान खरीदी प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!