
जीपीएम/ सर्वव्यापी /

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने नोएडा में असंगठित क्षेत्र के मजदूर स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग के दौरान छत्तीसगढ़ सहित जिला गौरेला- पेंड्रा-मरवाही के मजदूरों की रोजी- मजदूरी, स्वास्थ्य, सुरक्षा के मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए पूरे देश से आए हुए सहभागियों को बताया कि पूरे देश में असंगठित मजदूरों की सबसे बुरी स्तिथि में छत्तीसगढ़ और उसका आदिवासी बहुल जिला जी.पी.एम. का मजदूर है l असंगठित क्षेत्र हो या प्राइवेट सेक्टर सभी जगह मजदूरों से कमर तोड़ मेहनत कराई जाती है और मजदूरी पूरे देश में सबसे कम छत्तीसगढ़ के जिला जी पी एम में ही दिया जाता है l शासन-प्रशासन द्वारा मजदूरों को किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं दी जाती है, ना ही किसी प्रकार की श्रम विभाग के माध्यम उन्हें कोई समय पर योजना का लाभ, श्रम सम्मान की राशी, स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षा मुहैया कराई जाती है l आगे अपनी बात को जारी रखते हुए इदरीस अंसारी ने बताया कहा की आज नोएडा सेक्टर के व्ही.व्ही. गिरी 24 सेक्टर ट्रेनिंग प्रशिक्षण सेंटर नोएडा से मै भारत सरकार से ये मांग करता हूं कि छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर भी थोड़ा ध्यान दिया जाए और उनकी मजदूरी, सुरक्षा बीमा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसी मूल आवश्यकताओं का लाभ दिलाने के लिए बेहतर काम किया जाए l




