Newsछत्तीसगढ़रायपुर

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज प्रदेशभर में फूंके जाएंगे प्रधानमंत्री के पुतले।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को पूरे छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध और छात्र समुदाय के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला कांग्रेस समितियों को आवश्यक निर्देश जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!