Newsछत्तीसगढ़

अभावों को मात देकर आगे बढ़े साहू समाज के प्रतिभावान बच्चों का रायपुर में होगा सम्मान।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 4 अक्टूबर 2026, रविवार को रायपुर के भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा में सम्मान समारोह एवं उच्च शिक्षा अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन रायपुर के डीआईजी रामकृष्ण साहू होंगे। समिति के अनुसार, राजधानी रायपुर में यह अभियान पिछले दो वर्षों से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष भी चयनित विद्यार्थियों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। समिति का गठन प्रदेशभर के साहू समाज से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, बौद्धिक वर्ग और किसानों के सहयोग से किया गया है। इसका उद्देश्य संसाधनों के अभाव में शिक्षा जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ प्रशासनिक, चिकित्सा, तकनीकी, प्रबंधन और विधि सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर समाज का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के व्यक्तित्वों का भी सम्मान किया जाएगा। समिति ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, सदस्यों तथा समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक इस पहल को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!