Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

एसडीएम को हटाने कलेक्टर को मूल निवासी संघ ने ज्ञापन देकर मांग किया।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छग मूल निवासी संघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक एवं बिलासपुर जिलाध्यक्ष डा रघु साहू ने एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं एसडीएम बिलासपुर पद से हटाने हेतु कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन देकर मांग किया है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष छग मूल निवासी संघ ने बताया है कि 27 जुलाई एवं 28 जुलाई को मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रात्रि विश्राम के लिए एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू ने छग भवन अथवा सर्किट हाऊस बिलासपुर में मस्तूरी एवं बिल्हा विधायक के बोलने के बाद भी आरक्षित नहीं किया।

मस्तूरी विधायक के बोलने के बाद भी एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू बार बार फोन लगाने के बाद रिसीव नहीं कर रहे थे और रात 11 बजे फोन रिसीव कर बोले कि बिल्हा रेस्ट हाउस में किया गया है। एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक द्वारा यह बोलने पर कि हम शाम से लगातार 50 बार फोन लगा रहे थे तब क्यों नहीं बताए कि बिल्हा में किए हैं तो एसडीएम बोले कि पचास नहीं इक्यावन बार लगाओ करके फोन काट दिए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!